{"_id":"692f38d3db15e62af100f178","slug":"two-groups-clash-at-a-wedding-ceremony-youth-injured-in-firing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1153028-2025-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चल रहा था पुराना विवाद, शादी समारोह में दो गुट आ गए आमने-सामने; फायरिंग में एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चल रहा था पुराना विवाद, शादी समारोह में दो गुट आ गए आमने-सामने; फायरिंग में एक युवक घायल
Wed, 03 Dec 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:36 AM IST
सार
शादी समारोह में दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो बात फिर तकरार से बढ़कर मारपीट के बाद फायरिंग तक पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान मक्कू उर्फ अंकित यादव ने असलहे से फायरिंग कर दी। गोली वहां मौजूद विक्की शर्मा नामक युवक की पीठ के निचले हिस्से में जा लगी। अचानक हुई फायरिंग से लोग दहशत में आ गए और इधर–उधर भागने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
कैंट थाना क्षेत्र में सिंघड़िया स्थिति मूर्ति लॉन में सोमवार देर रात आयोजित शादी समारोह में आए दो गुटों के बीच पुराना विवाद भड़क उठा। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। वहां खड़े एक युवक को गोली लगने के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। घायल को तत्काल एम्स ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर रात करीब 12:30 बजे मूर्ति लॉन में कुनराघाट यादव टोला निवासी मक्कू यादव उर्फ अमन और राज यादव की भिड़ंत संदीप चौहान और अंकित पांडेय पक्ष से हो गई। दुर्गापूजा के दौरान दोनों गुटों के बीच हुए विवाद की रंजिश अभी खत्म नहीं हुई थी।

Trending Videos
शादी समारोह में दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो बात फिर तकरार से बढ़कर मारपीट के बाद फायरिंग तक पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान मक्कू उर्फ अंकित यादव ने असलहे से फायरिंग कर दी। गोली वहां मौजूद विक्की शर्मा नामक युवक की पीठ के निचले हिस्से में जा लगी।
अचानक हुई फायरिंग से लोग दहशत में आ गए और इधर–उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल भिजवाया।
अचानक हुई फायरिंग से लोग दहशत में आ गए और इधर–उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
घटना के बाद घायल सिंघड़िया निवासी विक्की के भाई आकाश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने सहित अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मक्कू यादव और राज यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शादी समारोह में फायरिंग जैसी हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शादी समारोह में फायरिंग जैसी हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।