{"_id":"5f5c6c4c8ebc3e98206675e7","slug":"two-girls-died-due-to-drowning-in-gandak-river-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: घास काटने गई दो लड़कियों की डूबने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: घास काटने गई दो लड़कियों की डूबने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
Sat, 12 Sep 2020 12:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के गंडक नदी के दियारा क्षेत्र में बसे कटाई भरपुरवा गांव के बेलवनिया टोले की दो लड़कियों की बरसाती नाले में डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, बेलवनिया टोले की पांच लड़कियां शनिवार की सुबह करीब नौ बजे घास काटने के लिए खेत की तरफ गई थीं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, खेत की तरफ गई पांचों लड़कियां बरसाती नाला पार करते वक्त डूबने लगीं। शोर मचाने पर जुटे लोगों ने तीन लड़कियों को तो बचा लिया, लेकिन दो लड़कियां डूब गईं। काफी प्रयास के बाद इन दोनों लड़कियों का शव नाले से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर जटहां बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन