फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two girl fell in love with a student in Gorakhpur UP All three fled from their homes

यूपी से अजब-गजब मामला: दो सहेलियों को एक छात्र से हुआ प्यार... तीनों ने किया ये काम; पुलिस भी हैरान

Sun, 20 Oct 2024 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Oct 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
Two girl fell in love with a student in Gorakhpur UP All three fled from their homes
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के शाहपुर इलाके में कच्ची उम्र के प्रेम का अजब-गजब का मामला सामने आया है। यहां की दो छात्राओं (सहेलियों) को मोहल्ले के ही एक छात्र से प्यार हो गया। दोनों ने उसके साथ रहने का फैसला किया। फिर घर छोड़कर उसके साथ बिहार चली गईं।
विज्ञापन


परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी तो शाहपुर पुलिस ने तीनों को बिहार से खोज निकाला और उन्हें गोरखपुर लेकर आई। दोनों छात्राएं और उनका प्रेमी छात्र तीनों ही नाबालिग हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लापता हुई दो छात्राओं में से एक की मां ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनकी बेटी 16 अक्तूबर को दूध लेने के लिए घर से निकली थी, फिर नहीं लौटी। जांच के क्रम में पता चला कि पड़ोस की एक और छात्रा भी लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सर्विलांस के जरिए उनकी लोकेशन तलाशते हुए बिहार के हथुआ पहुंची। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि एक ही लड़के से दोनों प्यार करती हैं। इसको लेकर तीनों में किसी को आपत्ति भी नहीं है। तीनों साथ रहना चाहते हैं।

उनकी बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई फिर समझाकर तीनों को गोरखपुर लाई। अब पुलिस आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि दो किशोरियों को पुलिस ने खोज निकाला है। आरोपी छात्र पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लखनऊ में नहीं मिला कमरा तो बिहार निकले
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि 16 अक्तूबर को तीनों एक साथ ट्रेन से लखनऊ गए। वहां पर एक होटल में कमरा लेने गए, तो मैनेजर आधार कार्ड मांगने लगा। जब उन्हें कमरा नहीं मिला तो तीनों फिर बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। वे बिहार के हथुआ में जाकर छिपे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed