फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two friends who went to bathe in Chiluatal died due to drowning

दो दोस्तों की डूबने से हुई है मौत: चिलुआताल पर ठहर गई थीं सबकी नजरें, शव बाहर आया तो टूट गईं उम्मीदें

Wed, 06 Sep 2023 01:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुरा।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुरा। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Sep 2023 01:42 PM IST
सार

दो दोस्तों के डूबने की खबर पाकर गांव वालों के साथ ही स्थानीय लोग भी आ गए थे। शुरुआत में आए कुछ तैरने की जानकारी रखने वाले ग्रामीण ताल में कूदे भी थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली तो बाद में पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। चार घंटे की तलाश के बाद दो शव बाहर निकाले जा सके।

विज्ञापन
Two friends who went to bathe in Chiluatal died due to drowning
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में जाहिदाबाद के लोगों पर चार घंटे बहुत भारी पड़े। जैसे ही सूचना मिली कि तीन दोस्त चिलुआताल में नहाने के दौरान डूब गए हैं, गांव वाले दौड़ पड़े। एक तो बच गया लेकिन डूबे दो दोस्तों के घरवाले बेचैन थे। कभी गोताखोरों को इशारा करते कि उधर भी जाइए तो कभी कहीं और।

विज्ञापन


इस बीच सलामती की दुआ भी मांगते। आपस में यह कहकर कि किसी ने बचाकर अस्पताल पहुंचा दिया होगा, खुद को सांत्वना भी देते। लेकिन जब दोनों के शव मिल गए तो सारी उम्मीदें खत्म हो गईं। शव देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। एक युवक के पिता तो ताल की ओर ऐसे दौड़े, जैसे वह खुद ही कूद जाएंगे। पुलिसवालों ने उन्हें पकड़ा और संभाला।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही मार्मिक दृश्य था मंगलवार को चिलुआताल के पास का, जहां जाहिदाबाद निवासी रेहान व साहिल की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। दोनों के परिजन सूचना के बाद ताल के किनारे पहुंचे थे। चार घंटे तक परिजन टकटकी लगाए बैठे थे। जैसे ही साहिल का शव मिला, परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। अभी उसके परिजन को लोग संभालते, तभी रेहान का शव भी गोताखोरों को मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: फिर विवादों में घिरा पूर्व मंत्री: मधुमिता की बहन को अमरमणि से खतरा, बोली- छह बार धमका चुका है शूटर

दोनों शव कुछ मिनटों के अंतराल पर बाहर लाए गए। परिजन चिल्ला रहे थे, जल्दी अस्पताल ले चलिए, अभी मौत नहीं हुई है। उन्हें पुलिस वालों ने बहुत देर तक समझाया और फिर पास के अस्पताल भी ले गए, जहां पर मौत की पुष्टि के बाद परिजन बदहवास हो गए।

स्थानीय लोगों की जुट गई थी भीड़

दो दोस्तों के डूबने की खबर पाकर गांव वालों के साथ ही स्थानीय लोग भी आ गए थे। शुरुआत में आए कुछ तैरने की जानकारी रखने वाले ग्रामीण ताल में कूदे भी थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली तो बाद में पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। चार घंटे की तलाश के बाद दो शव बाहर निकाले जा सके।

इसे भी पढ़ें: चिलुआताल में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत

मेरे सामने ही डूब गए... मैं कुछ नहीं कर पाया
सााहिल और रेहान के साथ नहाने गया आमिर बदहवास है। उसकी जुबां से एक ही बात निकल रही है- मेरे सामने ही दोनों डूब गए, मैं कुछ नहीं कर पाया। दरअसल, आमिर ही सबसे पहले डूबा था, जिसे बचाने के लिए दोनों दोस्त गए थे और दोनों की मौत हो गई।

आमिर पछता रहा है और दहाड़े मारकर रो रहा है। इसी वजह से उसे घटनास्थल से हटाकर पुलिस ने अस्पताल भेज दिया था। हालांकि, अस्पताल से दोपहर में एक बार फिर आमिर चिलुआताल पर पहुंच गया था। तब भी तलाश जारी देखकर वह रोने लगा। पूछा कि दोनों कहां हैं, अभी भी पानी में है, बचा लीजिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed