{"_id":"6691bb873787425756049e44","slug":"two-friends-died-in-road-accident-in-barhalganj-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-619427-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News:बैंड, बाजा और बरात लेकर पहुंचा पति-रचाने जा रहा था फिर शादी, मौके पर पहुंची पत्नी ने रुकवा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News:बैंड, बाजा और बरात लेकर पहुंचा पति-रचाने जा रहा था फिर शादी, मौके पर पहुंची पत्नी ने रुकवा दिया
Sat, 13 Jul 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:56 AM IST
सार
सहजनवां थाना क्षेत्र के मकटापार की रेनू पुत्री देवनारायण पासवान की शादी 10 जुलाई 2016 में खजनी थाना क्षेत्र के संग्रामपुर उनवल निवासी पंकज पासवान पुत्र शेषनाथ पासवान से हुई थी। इन लोगों का वैवाहिक जीवन कुछ दिन सही चला और एक बच्ची भी पैदा हुई। बच्ची पैदा होने के बाद दिव्यांग का शिकार हो गई और मां रेनू उसके इलाज के लिए जगह-जगह भटकती रही। इधर रेनू का पति पंकज से दूरियां बढ़ती चली गई। पंकज ने अप्रैल 24 को न्यायालय में पत्नी रेनू से तलाक की अर्जी लगाई। चोरी से दूसरे शादी के तलाश में लग गया।
विज्ञापन
खोराबार में पति के दूसरी शादी की सूचना पर पुलिस को लेकर पहुंची पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के भैसहां शिवपुर में शुक्रवार को पति द्वारा चोरी चुपके से दूसरी शादी रचाई जा रही थी। इसकी भनक कहीं से पत्नी को लग गई। महिला तुरंत पुलिस को लेकर वहां पहुंची और शादी रुकवा दी। क्षेत्र में इस घटना को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के मकटापार की रेनू पुत्री देवनारायण पासवान की शादी 10 जुलाई 2016 में खजनी थाना क्षेत्र के संग्रामपुर उनवल निवासी पंकज पासवान पुत्र शेषनाथ पासवान से हुई थी। इन लोगों का वैवाहिक जीवन कुछ दिन सही चला और एक बच्ची भी पैदा हुई।
विज्ञापन
बच्ची पैदा होने के बाद दिव्यांग का शिकार हो गई और मां रेनू उसके इलाज के लिए जगह-जगह भटकती रही। इधर रेनू का पति पंकज से दूरियां बढ़ती चली गई। पंकज ने अप्रैल 24 को न्यायालय में पत्नी रेनू से तलाक की अर्जी लगाई। चोरी से दूसरे शादी के तलाश में लग गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंकज की खोराबार क्षेत्र के भैसहां शिवपुर की ममता से बेलीपार के भौवापार में दिन में दो बजे मुंजेश्वर नाथ मंदिर में शादी होने जा रही थी । रेनू को किसी तरह पता चला और वहां पहुंचकर शादी को रुकवाया। फिर रात 10 बजे पता चला कि उसकी शादी खोराबार के भैसहां शिवपुर हो रही है तो पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची।
यहां पुलिस ने शादी को रूकवा दी। बताया जा रहा है कि ममता मूल निवासी भैरोपुर थाना एम्स की रहने वाली है। वर्तमान में उसके परिजन शिवपुर में मकान बनवाकर रहते हैं।