फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cut 50 percent of the tickets, and a victory like the one in 2017 will be guaranteed.

Gorakhpur News: 50 फीसदी टिकट काट दीजिए 2017 जैसी जीत होगी पक्की

Sun, 20 Sep 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Cut 50 percent of the tickets, and a victory like the one in 2017 will be guaranteed.
गोरखपुर। भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के बाद शुक्रवार को हुई बैठकों के निर्णय और उन्हें दिए गए सुझावों को लेकर पार्टी के भीतर राजनीतिक गर्माहट बढ़ गई। सबसे ज्यादा चर्चा देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के उस सुझाव की रही जिसमें उन्होंने कहा कि यदि 2017 जैसी प्रचंड जीत दोहरानी है तो कम से कम 50 प्रतिशत के टिकट काट दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन मंथन में यूपी प्रभारी ने पूर्व जिलाध्यक्षों और पूर्व विधायकों की बैठक में स्पष्ट रूप से कहा था कि गुटबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने ये भी सख्त संदेश दिया कि 2027 में 2017 जैसी जीत दोहरानी है। इसी दौरान देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि आधे विधायकों के टिकट बदलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा आज भी मोदी और योगी पर कायम है और बुनियादी सुविधाओं बिजली-पानी में सुधार हुआ है, बस स्थानीय चेहरों को लेकर रणनीति बदलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed