फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lekhpal Association submits memorandum; warns of boycotting additional circles starting the 22nd.

Gorakhpur News: लेखपाल संघ ने सौंपा ज्ञापन, 22 से अतिरिक्त हलकों के बहिष्कार की चेतावनी

Sun, 20 Sep 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal Association submits memorandum; warns of boycotting additional circles starting the 22nd.
गोरखपुर। लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील सदर इकाई ने शनिवार को एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष अनिल राय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शासन और राजस्व परिषद स्तर पर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 22 सितंबर से अतिरिक्त हलकों और पंचायत सचिवालय रोस्टर का बहिष्कार किया जाएगा। अतिरिक्त हलकों के बस्ते तहसील या राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

संघ ने अंतर मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया दोबारा शुरू करने, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करने और नवनियुक्त लेखपालों के प्रशिक्षण परीक्षा परिणाम और प्रमाणपत्र जल्द उपलब्ध कराने की मांग की। संघ के अनुसार करीब 2700 लेखपाल वर्तमान में गृह जनपद या गृह मंडल से 400 से 800 किलोमीटर दूर कार्यरत हैं। ज्ञापन में स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500, वाहन भत्ता 1500 और विशेष भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी की गई। भूलेख कार्यालयों में संबद्ध लेखपालों को मूल कार्य के लिए अवमुक्त करने और ग्राम सचिवालयों में रोस्टर लागू करने से पहले आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। इसके अलावा लेखपाल संवर्ग को तकनीकी पद घोषित करने, लैपटॉप-मोबाइल उपलब्ध कराने, लेवल-5 वेतनमान देने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग की गई। इस दौरान तहसील मंत्री रत्नेश सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, ऑडिटर राम कुमार गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed