फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two friends died in road accident at Gorakhpur

गोरखपुर: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार ने ली जान

Fri, 11 Feb 2022 01:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Feb 2022 01:49 PM IST
सार

दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बिना हेलमेट लगाए भटहट जा रहे थे। इस दौरान शाम को सात बजे भटहट कस्बे में सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
two friends died in road accident at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट-बड़हरिया मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी साहिल अंसारी (17) पुत्र अदालत और कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी साहिन अंसारी पुत्र सदरे आलम, गुलरिहा क्षेत्र के मोहद्दीपुर ग्राम पंचायत के सेमरा गांव में रिश्तेदारी में आए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बिना हेलमेट लगाए भटहट जा रहे थे। इस दौरान शाम को सात बजे भटहट कस्बे में सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें साहिल और साहिन घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed