{"_id":"66bd2973e98254eae6077b54","slug":"two-fraudsters-caught-in-shahpur-police-took-one-accused-to-hardoi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-653739-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शाहपुर में पकड़े गए दो जालसाज, एक आरोपी को हरदोई ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शाहपुर में पकड़े गए दो जालसाज, एक आरोपी को हरदोई ले गई पुलिस
विज्ञापन
-फर्जी ट्रक नंबर देकर सामान की ठगी करते थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। फर्जी ट्रक नंबर देकर लाखों रुपये के सामान की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें से एक का पीछा करते हुए हरदोई पुलिस भी आ गई। पुलिस ने एक आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया, जबकि दूसरे आरोपी को वारंट बी पर हरदोई पुलिस अपने साथ लेकर गई है। आरोपियों के पास से जालसाजी में इस्तेमाल किया गया ट्रक भी बरामद हो गया, जिस पर वाराणसी के एक गैराज में खड़ी ट्रक का नंबर प्लेट लगा हुआ था।
आरोपियों की पहचान बिहार के बक्सर जिला के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़की सारेमपुर निवासी दिनेश कुमार राय और कैमूर जिला के पटेरी निवासी साकिब के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज इलाके के जनकपुर मौर्या टोला निवासी बजरंगी लाल ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से एक ट्रक मैदा कीमत नौ लाख गुवाहाटी भिजवाया था, जहां वह नहीं पहुंचा।
पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ा। निरीक्षक जयंत सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि यह सभी ट्रांसपोर्ट कंपनी से ऑनलाइन बुकिंग लेते हैं। इसके लिए दूसरे ट्रक के नंबर का इस्तेमाल करते हैं और नंबर भी अपना नहीं देते हैं। पुलिस जांच करती है तो फिर फेक नंबर होने की वजह से नहीं पकड़े जाते हैं। इस तरह से कई घटनाएं कर चुके हैं। गोरखपुर पुलिस भी नंबर के आधार पर जांच करते हुए वाराणसी पहुंची थी। वहां पर पता चला कि जो नंबर है, वह ट्रक बनने के लिए कई दिनों से गैराज में खड़ी है। इसके बाद पुलिस मोबाइल नंबर, सीसी टीवी कैमरे की मदद से आरोपियों तक पहुंची है। साकिब को वारंट बी पर हरदोई पुलिस साथ ले गई।
विज्ञापन
पुलिस ऑनलाइन बुकिंग कर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी को हरदोई पुलिस ले गई, जबकि दूसरे आरोपी को शाहपुर पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी