फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two fraudsters arrested for attempting to secure a gold loan using fake gold.

Gorakhpur News: नकली सोना दिखाकर गोल्ड लोन लेने की कोशिश, दो जालसाज गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two fraudsters arrested for attempting to secure a gold loan using fake gold.
गोरखपुर। नकली सोना दिखाकर गोल्ड लोन लेने की कोशिश करने वाले दो जालसाजों को कैंट पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने धोखाधड़ी के उद्देश्य से बैंक में खाता खुलवाया और अगले ही दिन सोना गिरवी रखकर लोन लेने पहुंचे थे। जांच के दौरान सोना नकली मिलने पर बैंक प्रबंधन ने कैंट थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक के मैनेजर प्रसून कुमार ने बुधवार को कैंट थाने में तहरीर देकर चौरीचौरा के लक्ष्मणपुर बिस्वा निवासी दुर्गविजय कुमार और झंगहा के ब्रह्मपुर निवासी सरवन कुमार निषाद के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज दोनों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर के मुताबिक, दोनों आरोपी 19 अगस्त को कार्यालय समय में बैंक पहुंचे। दोनों आरोपियों ने 18 अगस्त को ही बैंक में खाता खुलवाया था। इसके बाद दोनों ने गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया और बैंक में सोना प्रस्तुत किया। बैंक कर्मचारियों ने लोन की प्रक्रिया के तहत सोने की जांच की तो वह नकली निकला। इसके बाद बैंक प्रबंधन को आरोपियों की मंशा पर संदेह हुआ। धोखाधड़ी की आशंका में मैनेजर ने दोनों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलघर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। बैंक मैनेजर ने बताया कि गोल्ड लोन देने से पहले सोने की बारीकी से जांच कराई जाती है। इसके लिए बैंक में अलग कर्मचारी नियुक्त हैं। जांच प्रक्रिया के चलते नकली सोना गिरवी रखकर लोन लेना आसान नहीं है। सीओ कैंट कीर्तिनिधि आनंद ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed