फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two female students who went out to visit Ayodhya suspicion of kidnapping proved false.

Gorakhpur News: अयोध्या घूमने निकलीं दो छात्राएं, अपहरण का शक हुआ झूठा

Sat, 12 Sep 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two female students who went out to visit Ayodhya suspicion of kidnapping proved false.
भटहट। घरवालों से अयोध्या घूमने की अनुमति नहीं मिलने की आशंका में कक्षा नौ और 11 की दो छात्राएं बृहस्पतिवार को बिना बताए निकल गईं। देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं और गांव की पक्की सड़क पर उनकी साइकिल व स्कूल बैग मिले तो परिजनों को अपहरण का शक हुआ। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह दोनों अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिल गईं।
विज्ञापन

पिपराइच थाना क्षेत्र के अतरवलिया गांव की दोनों छात्राएं भटहट कस्बे के एक विद्यालय में पढ़ती हैं। दोनों रोजाना साथ में साइकिल से स्कूल जाती हैं। बृहस्पतिवार को भी दोनों स्कूल गई थीं। दोपहर करीब दो बजे छुट्टी होने के बाद देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं। परिजनों ने तलाश शुरू की तो गांव की पक्की सड़क पर दोनों की साइकिल और स्कूल बैग मिले। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य माध्यमों से तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह दोनों अयोध्या रेलवे स्टेशन पर मिलीं। पुलिस दोनों को पिपराइच थाने लाई और पूछताछ की। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने पहले से अयोध्या घूमने की योजना बनाई थी। उन्हें आशंका थी कि घर पर बताने पर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसी वजह से दोनों बिना बताए अयोध्या चली गई थीं।
विज्ञापन

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों छात्राएं अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिली थीं। पूछताछ के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed