{"_id":"6a25dc394f6dbbbe4100c370","slug":"two-feeders-remained-closed-for-two-hours-in-suryakund-causing-inconvenience-to-residents-of-two-thousand-houses-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1346652-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सूर्यकुंड में दो घंटे बंद रहा दो फीडर, दो हजार घरों के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सूर्यकुंड में दो घंटे बंद रहा दो फीडर, दो हजार घरों के लोग परेशान
विज्ञापन
गोरखपुर। सूर्यकुंड उपकेंद्र से जुड़े सूर्यकुंड और मैना देवी फीडर से शनिवार को करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अचानक लिए गए शटडाउन के कारण लगभग दो हजार हजार घरों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बिजली गुल होने से लोगों को उमस और गर्मी के बीच काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती होने से दैनिक कार्य प्रभावित हुए। कई घरों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही जबकि दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। बक्शीपुर खंड के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में स्थापित ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा था। इस वजह से तत्काल शटडाउन लेना आवश्यक हो गया। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद दोनों फीडरों से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसफाॅर्मर शिफ्टिंग का कार्य उपभोक्ताओं की सुरक्षा और बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए किया गया है हालांकि अचानक हुई कटौती से लोगों को असुविधा उठानी पड़ी।