{"_id":"69728655c7c0385c85056770","slug":"two-families-duped-in-the-name-of-jobs-in-dubai-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1205841-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुबई में नौकरी के नाम पर दो परिवारों से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुबई में नौकरी के नाम पर दो परिवारों से ठगी
विज्ञापन
- गुलरिहा के एजेंट पर गंभीर आरोप, काम और खाने तक को मोहताज हुए विदेश गए युवक, घर से भेजे जा रहे पैसे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा। थाना क्षेत्र से दुबई में नौकरी के नाम पर दो परिवारों से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवारों ने एक ही एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दुबई गए दोनों व्यक्तियों को खाना-पीना नहीं मिल रहा है और वे घर से भेजे जा रहे रुपये अपना खर्च चला रहे हैं। इधर एजेंट आनाकानी कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम मुगलान सिरसिया उर्फ भरवलिया निवासी गौरव शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता वीरेंद्र शर्मा को दुबई में रोजगार दिलाने के नाम पर एजेंट धर्मेंद्र कुमार यादव द्वारा विदेश भेजा गया है। दुबई पहुंचने के बाद न तो उन्हें कोई काम मिला और न ही रहने-खाने की व्यवस्था है।
वहीं दूसरे मामले में ग्राम तुरकहां, थाना गुलरिहा निवासी मंजू देवी पत्नी सुरेंद्र प्रजापति ने भी धर्मेंद्र कुमार यादव पर उनके पति सुरेंद्र प्रजापति को दुबई भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया गया है कि दुबई में पति को काम नहीं मिला, जिससे वह मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान हैं। एजेंट से संपर्क करने पर वह टालमटोल कर रहा है, और पैसे वापस करने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
दोनों परिवारों का आरोप है कि एजेंट ने नकद व ऑनलाइन माध्यम से करीब एक लाख रुपये लिए और अब वापस बुलाने की बात करने पर आनाकानी व धमकी दे रहा है। पीड़ितों के अनुसार दुबई में दो सिम लेनी पड़ी और परिजन घर से पैसे भेजकर किसी तरह खर्च चला रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।