{"_id":"60ec420ef52b98463e6b18fa","slug":"two-doses-were-given-to-covishield-in-gap-of-five-minutes-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: महिला को दो टीका लगाने से प्रशासन का इनकार, डीएम ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: महिला को दो टीका लगाने से प्रशासन का इनकार, डीएम ने की पूछताछ
Mon, 12 Jul 2021 06:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:52 PM IST
सार
डीएम कार्यालय में हुई कोविड समीक्षा बैठक, एक महिला को दो टीके लगाने के बारे में डीएम ने की पूछताछ।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कुशीनगर जिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में कोविड समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने शनिवार को एक महिला को कोरोनारोधी टीका लगाए जाने के बारे में प्रभारी चिकित्साधिकारी और वैक्सीनेटर से पूछताछ की। इसके अलावा जेई और एईएस के बारे में भी रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
डीएम एस. राजलिंगम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोविड के नए मामलों में कांटैक्ट ट्रेसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में टीकाकरण की प्रगति की रिपोर्ट ली। शनिवार को एक महिला को दो टीके लगाने की खबर पर उन्होंने नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी और वैक्सीनेटर से रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
बैठक में बताया कि इस बारे में जानकारी होने पर रविवार को सीएमओ और डॉक्टर महिला के घर निरीक्षण करने गए थे। उनकी तरफ से दो टीके लगाने की बात से इनकार किया गया। महिला की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
एईएस और जेई के संदर्भ में भी रिपोर्ट ली गई। ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन पाइप लाइन के बारे में उन्होंने सीएमओ से रिपोर्ट ली। बैठक में एडीएम विंध्यवासिनी राय, सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
ये है पूरा मामला
मामला नेबुआ नौरंगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां शनिवार को मालती देवी नाम की महिला यहां वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंची। आरोप है कि वहां महिला स्वास्थ्य कर्मी ने पांच मिनट के अंतराल में मालती को दो बार कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगा दी थी। मालती ने एतराज जताया और सीएचसी प्रभारी से शिकायत की।
आरोप है कि सीएससी प्रभारी ने कोई दिक्कत न होने की बात कही और समझाकर घर भेज दिया।