{"_id":"6263854f8f7593262c7865ac","slug":"two-died-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सड़क हादसों में दो की मौत, सिर पर होता हेलमेट तो बच सकती थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सड़क हादसों में दो की मौत, सिर पर होता हेलमेट तो बच सकती थी जान
Sat, 23 Apr 2022 10:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:23 AM IST
सार
गोरखपुर जिले के गोला में रिटायर्ड बिजलीकर्मी के बेटे और बांसगांव में दवा व्यापारी को सड़क हादसे में जान गंवानी पड़ी। कहा जा रहा है कि इनके सिर पर हेलमेट होता तो दोनों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
मृतक बाएं शमशेर और दाएं मोनू। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की अनदेखी से दवा व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। खबर घर पहुंचते ही मातम छा गया। दोनों की मौत की वजह सिर पर चोट बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिर पर हेलमेट होता तो शायद दोनों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
कौड़ीराम प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बे में बालिका विद्यालय के सामने शुक्रवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से दवा व्यापारी शमशेर (50) की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पांडेयपार निवासी शमशेर की चौराहे पर ही दवा की दुकान है। शुक्रवार सुबह वह अपनी बाइक से किसी काम से कौड़ीराम की तरफ आ रहे थे। अभी कस्बे में पहुंचे ही थे कि पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, गोला प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के दुरुई भीट निवासी मोनू (28) की बृहस्पतिवार रात हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दुरुई भीटी में श्रीराम मल्लाह बिजली विभाग से रिटायर होने के बाद बेटे मोनू के साथ किराये के कमरे में रहते थे। मोनू को सीने में दर्द की शिकायत हुई तो गोला दवा लेने चले गए थे। इसी दौरान एक कार की चपेट में आने से मोनू की मौत हो गई। मोनू ने भी सिर पर हेलमेट नहीं लगाया था। सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी थी।
विज्ञापन
हेलमेट ने बचा ली जान
उरुवा थाना क्षेत्र के बेलासपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार देर रात बोलेरो व बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बेलघाट के शाहपुर निवासी संदीप पटवा व अश्वनी वर्मा को भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे, जिस वजह से जान बच गई।