{"_id":"6038676d2103fa4b966da418","slug":"two-died-and-five-people-injured-in-road-accident-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रैक्टर- बोलेरो में जोरदार टक्कर, दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रैक्टर- बोलेरो में जोरदार टक्कर, दो की मौत, पांच घायल
Fri, 26 Feb 2021 08:43 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Feb 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के निचलौल सिसवां मार्ग स्थित रमपुरवां गांव के प्राथमिक विद्यालय के सामने गुरुवार की देर रात ट्रैक्टर व बोलेरो में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव से सात लोग बोलेरों में सवार होकर चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़री कला में बरात जा रहे थे। अभी बोलेरो सवार बराती कोठीभार थाना क्षेत्र के रमपुरवां गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसी बीच सामने से आ रही एक महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान बोलेरो सवार राजेश (40) व विनोद (45) निवासी खैरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य पांच रसूल (40) दुर्गेश यादव (50) कमलेश मल्ल (45) आनंद (16) व रामसमुझ (16) निवासी खैरी थाना नेबुआ नौरंगिया जिला कुशीनगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से सभी घायलों को सिसवां सीएचसी और जिला मुख्यालय में भर्ती कराया गया। जहां कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
इस संबंध में कोठीभार थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य पांच घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।