फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two died and 50 new corona positive got in Gorakhpur

सिद्धार्थनगर में कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 50 नए मिले पॉजिटिव

Mon, 24 Aug 2020 05:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Aug 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Two died and 50 new corona positive got in Gorakhpur
कोरोना का सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला

सिद्धार्थनगर जिले के दो कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मौत सोमवार को बस्ती के कैली अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। सोमवार को जिले में कोरोना के 50 नए मरीज पाए गए। लखनऊ से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद गंभीर मरीजों को बस्ती स्थित एल टू वार्ड भेजा गया है।

विज्ञापन


एसिंप्टोमेटिक मरीजों को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक 1958 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1473 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 466 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से 19 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक नौगढ़ और खेसरहा ब्लॉक के दो अलग- अलग गांव के रहने वाले दो संक्रमित मरीजों की बस्ती के कैली अस्पताल में कोरोना संक्रमण से जान चली गई। यह दोनों छह दिन के भीतर महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से एल टू वार्ड कैली रेफर किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोटन ब्लॉक में सबसे अधिक 20 संक्रमित पाए गए। इनमें पीकापार गांव में 12, लोटन में दो, बरदाद में दो, जफराजोत, अजनी, मंगलापुर, खखरा, सुसुहना में एक-एक संक्रमित पाए गए। नौगढ़ ब्लॉक के पुलिस लाइंस और थरौली गांव में दो-दो,जबकि सरोजनीगर और परधि में एक-एक संक्रमित पाए गए।

बढ़नी के पैकी खास, बढ़नी, मुडिला खास, गैलुहरा मुस्तकहम गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। बर्डपुर क परसा बेलहरी में चार संक्रमित मिले। डुमरियागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक स्वास्थ्यकर्मी और भवानीगंज गांव में तीन संक्रमित मिले। जोगिया के हदवा गांव में एक संक्रमिता मिला।

खेसरहा के टिकरिया पडिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा में एक-एक संक्रमित पाए गए। खुनियांव ऊंचडीह में एक मरीज मिला। शोहरतगढ़ के डफरा गांव में दो, जबकि अगया और गानकू में एक-एक मरीज मिले। उसका ब्लॉक के सुगही गांव में दो और पठानकोट गांव में एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 50 संक्रमित मिले थे। उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। दो लोगों की कोरोना संक्रमण से बस्ती के कैली अस्पताल में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed