फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two died 103 corona infected including eight children found in Gorakhpur

Corona in Gorakhpur: दो की मौत, आठ बच्चों समेत 103 मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 04 Feb 2022 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Feb 2022 01:45 PM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती बिहार के बेतिया निवासी 54 वर्षीय महिला की मौत हुई है। उसे 30 जनवरी को बीआरडी में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
Two died 103 corona infected including eight children found in Gorakhpur
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है। लगातार तीसरे दिन भी दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें गोरखपुर के एक बुजुर्ग और बिहार के बेतिया की रहने वाली एक महिला शामिल हैं। जबकि, 103 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में तीन डॉक्टर समेत आठ बच्चे शामिल हैं। राहत की बात यह है कि 114 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 910 पहुंच गई है।

विज्ञापन


संक्रमितों में एम्स के एक डॉक्टर और दो छात्र तथा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पादरी बाजार के एक निजी डॉक्टर, कौड़ीराम में एक परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। इसमें एक वर्ष का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन


वहीं, बड़हलगंज में दो वर्ष, कौड़ीराम के पांडेयपार में 11 वर्ष, बिलंदपुर में 11 वर्ष, भटहट में 13 वर्ष, एयरफोर्स में 14 वर्ष का किशोर, पादरी बाजार व तुर्कमानपुर में एक-एक वर्ष के बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 17 साल के किन्नर में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। एयरफोर्स में तीन अन्य लोगों की भी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फातिमा अस्पताल में तीन व स्नेहालय शेल्टर होम में एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। भौवापार, बूढ़ाडीह और मोहरीपुर में एक-एक परिवार में दो-दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 66,143 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 64,376 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 857 की मौत हो चुकी है।

बीआरडी और एयरफोर्स अस्पताल में हुई संक्रमितों की मौत

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती बिहार के बेतिया निवासी 54 वर्षीय महिला की मौत हुई है। उसे 30 जनवरी को बीआरडी में भर्ती किया गया था। जबकि, एयरफोर्स अस्पताल में बघाड़ निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed