फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two Dead bodies of teenagers found at two places in Kushinagar

कुशीनगर: दो जगहों पर मिले किशोरों के शव, हत्या की आशंका

Thu, 14 Jul 2022 05:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Jul 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
two Dead bodies of teenagers found at two places in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर जिले में अलग-अलग दो जगहों पर आठ घंटे के भीतर दो किशोरों के शव मिले। दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उनके चेहरे पर आंख के नीचे चोट के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों ने उनकी हत्या करके शव फेंकने की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी। तहरीर और छानबीन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

शाम को घर से हुआ लापता  तावेज, सुबह अर्धनग्न दशा में मिला शव

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम करहद, तिवारी टोला निवासी हसनदार का बेटा तावेज (13) आठवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार की शाम पांच बजे के बाद वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की तो कुछ पता नहीं चला। इसकी जानकारी पूरे गांव को हो गई। रात में परिजन उसकी तलाश में लगे रहे।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह कुछ लोग पोखरे की तरफ गए। उन लोगों ने पानी में तावेज का शव देखकर शोर मचाया। तावेज के बदन पर सिर्फ कच्छा था। उसके कपड़े बगल में ही स्थित गन्ने के खेत में मिले। तावेज की दोनों आंखें चोटिल थीं। गले और चेहरे पर किसी नुकीली चीज के घोंपने के निशान थे जिससे खून बह रहा था। ताबेज के पिता हसनदार विदेश में रहकर कमाते हैं। घर पर तावेज अपनी मां शमसुन निशा और बड़े भाई जावेद संग रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मौत से मां बेसुध हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची तावेज की नानी नजीबुन और मौसी सहित अन्य रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई। प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

चंवरताल में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार चंवरताल में बुधवार की रात किशोर का शव मिला। टेकुआटार सिंहोरवा टोला निवासी निजामुदृन की बेटी नूरजहां अपने बेटे समीर रजा (12) के साथ मायके में रहती है। बुधवार की दोपहर समीर रजा खेलने की बात कहकर घर से निकला। लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटा। तब मां और नाना ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात 11 बजे समीर रजा का शव चंवरताल में पोखरे के पास चकरोड किनारे गड्ढे में किसी ने देखा।

इसकी जानकारी पाकर परिजन और गांव के लोग पहुंचे। लोगों ने किशोर के मौत की सूचना पुलिस को दी। समीर रजा की आंखों के नीचे चोट के निशान थे। बेटे की मौत पर मां नूरजहां ने हत्या की आशंका जताई। नूरजहां ने नेपाल में रहने वाले अपने पति को देकर मायके चली आई थी। पति का साथ छूटने के बाद बेटा ही उसका सहारा बचा था। इस संबंध में एसएचओ रामकोला नीरज कुमार राय ने बताया कि किशोर के शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed