फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two dead and 240 new corona positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में डीएम की पत्नी और बेटे समेत मिले 240 कोरोना मरीज, 24 घंटे में नौ संक्रमितों ने गंवाई जान

Mon, 28 Sep 2020 09:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Sep 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
two dead and 240 new corona positive got in Gorakhpur
Corona - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना के संक्रमितों में एक दिन बाद ही अचानक बढ़ोतरी हो गई है। शनिवार को जहां केवल 94 मरीज मिले थे, वहीं रविवार को 24 घंटे में 240 मरीज मिले हैं। साथ ही नौ मरीजों की मौत भी हुई है। संक्रमितों में डीएम की पत्नी और उनका आठ साल का बेटा समेत निजी अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 15113 हो गई है। इनमें से 13406 लोग ठीक हो चुके हैं। 1467 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 240 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, डीएम के विजयेंद्र पांडियन के पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर उन्होंने पत्नी और बेटे समेत काम करने वाले कुछ कर्मियों की कोरोना जांच कराई। रविवार को उनकी पत्नी और आठ साल का बेटा और काम करने वाला एक कर्मी संक्रमित मिले हैं। वही, एम्स  में तीसरे दिन एक और छात्र पॉजिटिव पाया गया है। शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर भी संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन


संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गीता प्रेस, एसएसपी कार्यालय, शिवपुर मोहल्ले, आवास विकास कॉलोनी बरगदवा में एक ही परिवार के पांच लोग, शिवपुर साहबगंज में एक ही परिवार के तीन लोग, जिला कारागार में दो लोग, फर्टिलाइजर के दो कर्मी संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 38 मरीज

शहर में 141 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 38 मरीज शामिल हैं। शाहपुर और गोरखनाथ में 27-27, कोतवाली में 21, रामगढ़ताल में 12, गुलरिया में तीन, राजघाट में आठ, चिलुआताल और तिवारीपुर में दो-दो मरीज मिले हैं। ग्रामीण में क्षेत्र 80 मरीज मिले हैं।

बांसगांव में सात, भटहट में चार, चरगांवा में 14, गगहा में तीन, कौड़ीराम में 10, खोराबार में 16, पिपराइच में पांच, पिपरौली में तीन, गोला में दो, सहजनवां में आठ, कैंपियरगंज में सात और उरुवा में एक मरीज मिले हैं। इनके अलावा 19 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।  
 
मरने वालों में अधिकतर बुजुर्ग शामिल
पिछले 24 घंटे में नौ संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें पांच गोरखपुर, तीन महराजगंज और एक देविरया के रहने वाले थे। आठ की मौत बीआरडी में और एक की मौत निजी अस्पताल में हुई है। पीपीगंज थाना क्षेत्र के कर्मकला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शनिवार देर रात हुई है। शाहपुर के सैनिकपुर निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग और सिकरीगंज के एकडंगा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत रविवार को हुई है। सूरजकुंड के 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत रविवार शाम को हुई है।

शहर के रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत निजी अस्पताल में हुई है। महराजगंज जिले के बरदगवा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र के सराय खुटहा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत रविवार को हुई है। महराजगंज के ही श्यामदेउरवा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत शनिवार की देर रात हुई है। देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत शनिवार की देर रात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed