फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two-day national seminar and exhibition inaugurated at Gorakhpur University

Gorakhpur News: फाइलों में दबे हैं स्वतंत्रता आंदोलन के अनछुए रिकॉर्ड

Fri, 20 Feb 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two-day national seminar and exhibition inaugurated at Gorakhpur University
गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबो​धित करतीं कुलपति प्रो. पूनम टंडन व
गोरखपुर। भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान, शिमला के निदेशक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्टेट आर्काइव में अभी भी बहुत सी ऐसी फाइलें हैं जिन्हें इतिहास का अनछुआ स्रोत कहा जा सकता है। अगर इन रिकॉर्ड्स को खंगाला जाए तो स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित कई महत्वपूर्ण घटनाओं का पता चलेगा।
विज्ञापन

प्रो. हिमांशु उप्र राज्य अभिलेखागार और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूंज’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी व प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभिलेखागार के अध्ययन से नए नैरेटिव और स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। 1802 से 1837 के बीच गोरखपुर की घटनाओं पर विशेष नजर डालने की जरूरत है। आईसीएचआर की ओर से गीता प्रेस और हनुमान प्रसाद पोद्दार पर जो शोध हो रहा है, वह पोद्दार को उत्तर भारत के अरविंदो के रूप में स्थापित करने वाला हो सकता है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि स्वतंत्रता संघर्ष पर केंद्रित निशुल्क प्रदर्शनी महत्वपूर्ण है। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडेय ने कहा कि यूपी के बलिदानियों की विडंबना यह है कि बहुत से क्रांतिकारी और घटनाएं फाइलों में ही सिमट कर रह गई हैं। भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के सदस्य सचिव डॉ. ओमजी उपाध्याय और प्रो. अरुप चक्रवर्ती ने भी विचार रखे। स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज तिवारी, संचालन डॉ. सर्वेश शुक्ल व आभार ज्ञापन डॉ. आशीष सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed