फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two day alumni meet in MMMUT from today, 300 former students will gather

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में दो दिवसीय एलुमनी मीट आज से, जुटेंगे 300 पुरातन छात्र

Mon, 25 Dec 2023 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Mon, 25 Dec 2023 10:31 AM IST
सार

मीट को लेकर ‘मा’ की बैठक रविवार को हुई। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि पुरातन छात्र एलुमनी के लिए एक गेस्ट हाउस बनवाएं। पुरातन छात्रों से एमएमएमयूटी के प्लेसमेंट बढ़ाने की मदद की अपील का भी निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Two day alumni meet in MMMUT from today, 300 former students will gather
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 25-26 दिसंबर को एलुमनी मीट का आयोजन किया गया है। मीट में करीब 300 पुरातन छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसे खास बनाने के लिए पहली बार पुरातन छात्रों को विश्वविद्यालय से जुड़ी यादों का संकलन भेंट किया जाएगा। कुल 160 पुरातन छात्रों से जुड़ी तस्वीरों की स्मारिका ‘यादों’ को तैयार किया गया है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी व अन्य अतिथि इसका विमोचन करेंगे।
विज्ञापन


मालवीय एलुमनी एसोसिएशन (मा) के अध्यक्ष इं. जेबी राय और सचिव प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि एलुमनी मीट के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां रविवार की देर रात पूरी कर ली गई हैं। इसमें गोल्डेन जुबिली (1973 बैच), सिल्वर जुबिली (1998) और डिकेड बैच (2013 बैच) के उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने रविवार को तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि सुबह 9:30 बजे पंजीकरण शुरू हो जाएगा। कुलपति और अन्य अतिथियों द्वारा महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गाजे-बाजे के साथ सभी पुरातन छात्र एमपीएच हॉल पहुंचेंगे। वहां सुबह 10:30 बजे मीट का शुभारंभ होगा। इसे देखते हुए ज्यादातर पुरातन विद्यार्थी रविवार को ही गोरखपुर पहुंच गए। इनमें करीब 50 पुरातन छात्र यूके, यूएसए, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, पोलैंड, रोमानिया और नेपाल आदि देशों से आ रहे हैं। कुल 30 एलुमनाई ने छात्रावासों में ठहरकर अपने बीते दिनों को याद करने की इच्छा जताई थी। इसे देखते हुए उनके ठहरने की व्यवस्था अंबेडकर छात्रावास, रमन छात्रावास और सुभाष छात्रावास में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरातन छात्र बनवाएंगे गेस्ट हाउस
मीट को लेकर ‘मा’ की बैठक रविवार को हुई। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि पुरातन छात्र एलुमनी के लिए एक गेस्ट हाउस बनवाएं। पुरातन छात्रों से एमएमएमयूटी के प्लेसमेंट बढ़ाने की मदद की अपील का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed