फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two cows died due to current of electricity in Gorakhpur

गोरखपुर: करंट से दो गाय की मौत, ग्रामीणों ने बिजली संविदा कर्मियों को बनाया बंधक

Thu, 29 Jul 2021 09:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Jul 2021 09:44 PM IST
सार

पथरा इलाके में बुधवार की दोपहर का मामला, बिजली कर्मियों का 151 में किया गया चालान, जमानत करवाने के बाद छुटे

विज्ञापन
Two cows died due to current of electricity in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर शहर के रानीबाग बिजली घर से जुड़े पथरा इलाके में बुधवार को बिजली के करंट की जद में आने से दो गाय की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे बिजली निगम के संविदा कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। आजाद नगर पुलिस चौकी पर लाए गए दोनों संविदा कर्मियों को शुक्रवार की सुबह थाने पर 151 में चालान कर जमानत कराने के बाद छ़ोडा गया।

विज्ञापन


शहरी वितरण खंड प्रथम टाउनहाल के रानीबाग बिजली घर से पथरा इलाके में बिजली जाती है। यहां बांस बल्ली योजना का कुछ काम चल रहा है। अवर अभियंता रानीबाग शशिकपूर ने बताया कि बुधवार को किसी ग्रामीण के निजी केबल में फाल्ट आ गया था। इसी दौरान बांस बल्ली का काम करने के दौरान किसी तरह केबल में फाल्ट आ गया और तार टूटकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन


इसी दौरान एक ग्रामीण ने दरवाजा खोलकर अपनी गाय बाहर निकाल दी। बताया कि उनसे बताया गया कि तार टूटकर नीचे गिरा है गाय बाहर न निकाले, इसके बाद भी गाय को बाहर भेजा गया। इसी दौरान तार में आपूर्ति आ रही थी और दोनों गाय इसकी जद में आ गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने निजी लाइनमैनों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दो संविदा कर्मी दिलीप और राहुल पहुंचे। ग्रामीणों ने उनके साथ भी हाथापाई करना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना फोन कर पुलिस को दे दी।


 मौके पर आजादनगर पुलिस पहुंची और दोनों संविदा कर्मियों को दोपहर 2 बजे करीब लेते आई। इसके बाद मुआवजे की रकम और सुलह समझौता को लेकर खींचा तानी चलती रही। बृहस्पतिवार को आजादनगर पुलिस ने दोंनों संविदा कर्मियों को थाने पर लाई और 151 में चालान कर जमानत के बाद छोड़ दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed