{"_id":"67e2b1b513dc3b419b0dc366","slug":"two-cousins-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-trailer-in-gorakhpur-driver-absconded-with-the-vehicle-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो मौसेरे भाई की मौत, चालक गाड़ी संग फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो मौसेरे भाई की मौत, चालक गाड़ी संग फरार
Tue, 25 Mar 2025 07:08 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 25 Mar 2025 07:08 PM IST
सार
चिलुआताल थाना क्षेत्र भिटनी गांव निवासी साहिल 18 पुत्र इलियास के साथ उसकी मौसी का रामगढ़ताल के गेहूआ सागर(क़ज़ाकपुर) निवासी अरबाज खान पुत्र खुर्शीद अहमद के साथ मंगलवार की सुबह कौड़िया राम किसी कार्य के सिलसिले से जा रहे थे। कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर कुशहरा गांव के सामने पहुंचे ही थे कि कौड़िया राम की तरफ से गलत दिशा में आ रहे ट्रेलर ने उनको अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
मृतक अरबाज और साहिल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर कुशहरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइक सवार युवक को रौंद दिया। दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक शेरपुर चमराह टोल प्लाजा पर वाहन खड़ा कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया था। चिलुआताल थाना क्षेत्र भिटनी गांव निवासी साहिल 18 पुत्र इलियास के साथ उसकी मौसी का रामगढ़ताल के गेहूआ सागर(क़ज़ाकपुर) निवासी अरबाज खान पुत्र खुर्शीद अहमद के साथ मंगलवार की सुबह कौड़िया राम किसी कार्य के सिलसिले से जा रहे थे।
विज्ञापन
कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर कुशहरा गांव के सामने पहुंचे ही थे कि कौड़िया राम की तरफ से गलत दिशा में आ रहे ट्रेलर ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक चला रहे साहिल व अरबाज को रौंदते हुए ट्रेलर भाग निकला।
विज्ञापन
कुछ दूर आगे जाने पर ट्रेलर चालक ने शेरपुर चमराह टोल प्लाजा पर वाहन खड़ा कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची मजनू चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस वारिश अली पुत्र स्व. याक़ूब अली की तहरीर पर वाहन व वाहन चालक पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इधर दो मौसेरे भाईयों की मौत की सूचना के बाद उनके परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया था।