{"_id":"5f925a4ad1aecd08dc2db4d2","slug":"two-corona-patient-died-and-many-positive-got-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 97 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 97 नए संक्रमित मिले
Fri, 23 Oct 2020 09:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Oct 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : PTI
गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार को 24 घंटे में 97 नए संक्रमित मरीज पाए गए। जबकि दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 303 हो गई है। गोरखपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 18392 है।
बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 1125 लोगों के नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं, डिस्चार्ज व होम आइसोलेशन से अबतक ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या 16786 है। जिले के कुल सक्रिय केसों की संख्या घटकर 1303 पर पहुंच गई है। कोरोना से जंग हारने वालों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती 70 व 75 वर्षीय वृद्ध हैं।
वहीं, संक्रमितों में चार मासूम भी शमिल हैं। एक वर्षीय बच्चा परसिया, आठ-आठ वर्षीय बच्चे झुंगिया व चरगांवा और सात वर्षीय एक बच्चा देवरिया का रहने वाला है। सीएमओ कार्यालय के एक डॉक्टर, डायट कार्यालय के दो व सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर के दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं।

Trending Videos
शहरी क्षेत्र में 51 मरीज
बीते चौबीस घंटे के दौरान शहरी क्षेत्र में कुल 51, ग्रामीण क्षेत्र में कुल 35 और अन्य क्षेत्रों से 11 संक्रमित पाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमित शाहपुर और कैंट क्षेत्र से 12-12, गोरखनाथ से 8, कोतवाली से 7, राजघाट व गुलहरिया से 3-3 और रामगढ़ताल, तिवारीपुर व चिलुआताल से 2-2 संक्रमित मरीज पाए गए।
ग्रामीण क्षेत्र से सबसे अधिक संक्रमित चरगांवा से 12, गोला से 6, कौड़ीराम, उरूवा व सहजनवां से 3-3, खजनी से 2, भटहट, कैंपियरगंज, पिपराइच, सरदारनगर, पाली और खोराबार में एक-एक संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा 11 अन्य संक्रमित अलग अलग जगहों से पाए गए।
संक्रमितों की सूची से हटाए 55 नाम
संक्रमितों की सूची में 55 लोगों के दो बार चढ़ाए गए नाम बृहस्पतिवार को हटा दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कुछ अन्य जिलों के संक्रमितों के नाम भी सूची में दर्ज हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ऐसे सभी नाम हटाए जा रहे हैं।