{"_id":"5ef5fdb409c3fd27142c8905","slug":"two-children-mother-searching-her-lover-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से अपने प्रेमी को तलाश रही थी दो बच्चों की मां, ऐसे खोज निकाला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से अपने प्रेमी को तलाश रही थी दो बच्चों की मां, ऐसे खोज निकाला पता
Fri, 26 Jun 2020 07:23 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Jun 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
बस्ती जिले की रहने वाली प्रेमिका तीन दिन से अपने प्रेमी की तलाश में गोरखपुर और संतकबीरनगर में भटक रही थी। शुक्रवार को उसने अपने प्रेमी की तलाश धनघटा क्षेत्र में कर ली। प्रेमी क्षेत्र के एक गांव के प्रधान का बेटा निकला। शाम तक प्रेमिका को मनाने की कोशिश होती रही। पंचायत के बीच प्रेमिका अचेत भी हो गई।
विज्ञापन
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वह विवाहित है और दो बच्चों की मां है। धनघटा क्षेत्र का एक युवक दो वर्ष पहले उसके संपर्क में आया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। प्रेमी युवक उसके घर बराबर आता-जाता था और उससे शादी करने का इकरार किया है।
विज्ञापन
इधर करीब 15 दिन से युवक जब प्रेमिका के पास नहीं पहुंचा तो वह उसकी तलाश में घर से निकल पड़ी। उसे खोजते हुए गोरखपुर जिले के बेलघाट थाने पर पहुंची। उसके बाद महुली व धनघटा थाने पर गई।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रधान का बेटा निकला प्रेमी
शुक्रवार को धनघटा क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी का निवास होने का पता महिला ने कर लिया। उसका प्रेमी प्रधान पुत्र निकला और घर से लापता था। शुक्रवार को बेटे की करनी का पता जब उसके प्रधान बाप और परिवार के लोगों को चला तो वह इज्जत बचाने के लिए महिला का मनुहार करने लगे।
देर शाम तक पौली में पंचायत होती रही, लेकिन महिला किसी भी शर्त पर बगैर प्रेमी के घर लौटने को राजी नहीं हुई। पंचायत द्वारा जोर दिए जाने पर महिला पंचायत के दौरान अचेत भी हो गई। इस संबंध में एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि पौली में इस तरह की पंचायत होने की सूचना मिली है। महिला को थाने पर बुलाया गया है। उसके द्वारा दी जाने वाली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
देर शाम तक पौली में पंचायत होती रही, लेकिन महिला किसी भी शर्त पर बगैर प्रेमी के घर लौटने को राजी नहीं हुई। पंचायत द्वारा जोर दिए जाने पर महिला पंचायत के दौरान अचेत भी हो गई। इस संबंध में एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि पौली में इस तरह की पंचायत होने की सूचना मिली है। महिला को थाने पर बुलाया गया है। उसके द्वारा दी जाने वाली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।