{"_id":"6a31b3c64c484709870f4b88","slug":"two-children-drowned-in-the-rohin-river-one-died-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1355938-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रोहिन नदी में दो बच्चे डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रोहिन नदी में दो बच्चे डूबे, एक की मौत
विज्ञापन
पीहू की तलाश में जुटे एनडीआरएफ और पीएसी की टीम। स्रोत ब्यूरो
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को रोहिन नदी में डूबने से सर्वेश यादव (13) की मौत हो गई, जबकि बच्ची पीहू यादव (10) लापता है। घटना न्यू कॉलोनी माधोपुर की है, जहां दो बच्चे भैंस की पूंछ पकड़कर नदी में उतर गए और गहरे पानी में समा गए। शुरुआती सूचना में चार बच्चों के डूबने की बात सामने आने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में दो बच्चे सुरक्षित घर पर मिले। लापता बच्ची की तलाश के लिए पुलिस, पीएसी की फ्लड टीम और एनडीआरएफ का देर शाम तक सर्च अभियान जारी रहा।
पुलिस के मुताबिक, न्यू कॉलोनी माधोपुर निवासी विक्की यादव दूध का कारोबार करते हैं। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे उनकी भैंसें रोज की तरह रोहिन नदी की ओर गई थीं। भैंसों के पीछे-पीछे उनकी बेटी पीहू यादव और चिलुआताल के मानीराम निवासी भांजा सर्वेश यादव व मोहल्ले दो अन्य बच्चों संतोष यादव व संगीता यादव के साथ नदी किनारे पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि जब भैंस नदी में उतरी तो पीहू और सर्वेश उसकी पूंछ पकड़कर पानी में चले गए। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगे। उनके साथ मौजूद अन्य दो बच्चे घबराकर वहां से भाग गए और डर के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। काफी देर तक बच्चों के घर न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दोनों बच्चों को अन्य बच्चों के साथ नदी की ओर जाते देखा गया। परिजन नदी किनारे पहुंचे तो वहां बच्चों की चप्पलें मिलीं। इससे चार बच्चों के डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तिवारीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। शाम करीब चार बजे सर्वेश यादव को नदी से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
देर शाम तक चली पीहू की तलाश
जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि सीसीटीवी में दिखाई देने वाले दो अन्य बच्चे अपने घरों पर सुरक्षित हैं। इसके बाद पुलिस ने पुष्टि की कि नदी में केवल दो ही बच्चे डूबे हैं। वहीं, पीहू यादव का देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका। उसकी तलाश के लिए स्थानीय पुलिस, पीएसी की फ्लड टीम और एनडीआरएफ के गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। रात होने के चलते अब बुधवार सुबह अभियान चलेगा।
तिवारीपुर थाने को चार बच्चों के रोहिन नदी में डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई। करीब चार बजे एक बच्चे को नदी से निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। एक बच्ची की तलाश जारी है, जबकि दो अन्य बच्चे अपने घरों पर सुरक्षित मिले हैं।
- निमिष पाटील, एसपी सिटी