{"_id":"601129468ebc3e31aa221688","slug":"two-child-died-in-road-accident-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की ट्रैक्टर ट्राली से हुई टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की ट्रैक्टर ट्राली से हुई टक्कर, दो की मौत
Wed, 27 Jan 2021 02:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Jan 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां धनघटा इलाके के शिवबखरी के पास बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली ने शिवबखरी के पास तेज रफ्तार में आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर सवार भोतहा गांव निवासी दस वर्षीय अंशिका पुत्री वृजेश और छह वर्षीय अंश पुत्र राजेश की मौत हो गई। जबकि 30 वर्षीय किरन और उसका मासूम बच्चा घायल हो गया। वहीं घायल महिला बाइक चालक 24 वर्षीय भाई शक्तिमान बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया गया। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही बाइक पर सभी सवार थे। लोगों ने बताया कि शक्तिमान अपनी बहन किरन को पहुंचाने उसके ससुराल गायघाट गांव जा रहा था और रास्ते मे हादसा हो गया।
विज्ञापन