{"_id":"5f1ae0da8ebc3e63887e2607","slug":"two-child-died-after-fell-in-well-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: आम के निकालने के चक्कर में कुएं में गिरे दो मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: आम के निकालने के चक्कर में कुएं में गिरे दो मासूम, मौत
Fri, 24 Jul 2020 06:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
इनसेट में मृतक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पडरौना थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा खुर्द में शुक्रवार लगभग 4:30 बजे शाम को दो बच्चों की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव में नंदलाल चौहान के दरवाजे के सामने एक पुराना कुआं स्थित है जिसके पास एक आम का पेड़ है। गांव के ही कन्हैया चौरसिया के 4 वर्षीय पुत्र दीपांशु और जयंत सिंह के साढ़े तीन वर्षीय पुत्र सीपीएन सिंह दोनों आम बिनने के लिए कुएं के पास पास गए थे।
विज्ञापन
कुछ आम कुएं में गिरे हुए थे इसे निकालने के लिए दोनों मासूम बच्चे प्रयास किए और उसी कुएं में दोनों गिर गए। कुएं में पानी होने के कारण यह दोनों बच्चे उसी में डूब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इनका शव देखकर गांव के किसी व्यक्ति ने शोर मचाया। जिस पर परिजन व ग्रामीण इकट्ठा हुए और देखा कि दोनों बच्चों का शव कुएं में तैर रहा था। इसके बाद परिजन दोनों मासूमों को अहिरौली बाजार के एक निजी अस्पताल में लाए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इन दोनों मासूमों के मौत की खबर आग तरफ फैली और गांव में कोहराम मच गया। मृतक परिवार वालों के दरवाजे पर लोगों का ताता लगा रहा परंतु परिजन अपने इस मासूम पुत्रों की मौत पर विलाप कर रहे थे क्योंकि दोनों अपने माता पिता के इकलौते संतान थे। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल था।