{"_id":"631ae0d275e2ad25ad24de89","slug":"two-cattle-smugglers-with-prize-money-of-20-20-thousand-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 20-20 हजार के इनामी दो पशु तस्कर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 20-20 हजार के इनामी दो पशु तस्कर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व कारतूस बरामद
Fri, 09 Sep 2022 12:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:14 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि दोनों पशुओं को उठाने की घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करने चिलुआताल के बालापार इलाके में आए थे।
छामूथान स्थान रोड से वह निकल रहे थे कि इस बीच बीच सूचना पर थाना चिलुआताल पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में 20-20 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर दो भाइयों को बुधवार रात में चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुशीनगर के तरया सुजान इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
दोनों पर चिलुआताल थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान तरया सुजान थाना क्षेत्र के कोइन्टी गोसाई पट्टी निवासी हुसैन व शेरू उर्फ बुफरान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि दोनों पशुओं को उठाने की घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करने चिलुआताल के बालापार इलाके में आए थे।
विज्ञापन
छामूथान स्थान रोड से वह निकल रहे थे कि इस बीच बीच सूचना पर थाना चिलुआताल पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। वर्ष 2020 में इनके ऊपर चिलुआताल में पशु तस्करी का केस दर्ज था, उसी समय से पुलिस उनकी तलाश में लगी थी।