फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two businessman friends who went to bathe in Rapti river of Gorakhpur drowned

Gorakhpur News: गोरखपुर के राप्ती नदी में नहाने गए दो दोस्त डूबे, गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 17 Apr 2023 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Apr 2023 10:22 AM IST
सार

सहजनवां थाना क्षेत्र के नरौली निवासी अभिषेक गुप्ता उर्फ बमबम (21) पुत्र अनिरुद्ध गुप्ता रविवार को गांव के ही रमाशंकर गुप्ता (20) पुत्र चंद्र शेखर गुप्ता के साथ राप्ती नदी में नहाने गए थे। अभिषेक ने अपने बुआ के लड़के सन्नी को मोबाइल से फोन कर बुला लिया। तीनों शाम चार बजे के करीब राप्ती नदी में नहाने के लिए उतरे थे।
 

विज्ञापन
Two businessman friends who went to bathe in Rapti river of Gorakhpur drowned
नदी में डूबे बाएं से रमाशंकर और अभिषेक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में सहजनवां थाना क्षेत्र के पाली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत टिकरिया के पूरब राप्ती नदी में रविवार को नहाने गए दो व्यापारी दोस्त समेत तीन युवक नदी में डूब गए। इनमें से एक किसी तरह बाहर आ गया, लेकिन दो का पता नहीं चला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक कामयाबी नहीं मिली। अंधेरा होने की वजह से अब सोमवार सुबह एनडीआरएफ के गोताखोर फिर नदी में तलाश के लिए उतरेंगे। दोनों युवक नरौली गांव के निवासी है।'
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोली लगने से महिला की मौत, पति बोला- लड़ाई के बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद किया शूट
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के नरौली निवासी अभिषेक गुप्ता उर्फ बमबम (21) पुत्र अनिरुद्ध गुप्ता रविवार को गांव के ही रमाशंकर गुप्ता (20) पुत्र चंद्र शेखर गुप्ता के साथ राप्ती नदी में नहाने गए थे। अभिषेक ने अपने बुआ के लड़के सन्नी को मोबाइल से फोन कर बुला लिया। तीनों शाम चार बजे के करीब राप्ती नदी में नहाने के लिए उतरे थे।

नहाते समय अभिषेक गुप्त व रमाशंकर गहरे पानी में चले गए। यह देखकर सन्नी (22) किनारे था, निकल आया। अभिषेक को डूबता देख बचाने के लिए रमाशंकर आगे बढ़ा, लेकिन वह भी डूबने लगा। नदी के किनारे खड़े कुछ लोगों ने दोनों युवकों को डूबते देखा तो शोर मचाने लगे।

इस दौरान कुछ युवकों ने नदी में जाकर दोनों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अभिषेक गुटका का सप्लाई का कार्य करता है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। रमाशंकर चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह मिनवां चौराहे पर बेकर्स की दुकान चलाता था।

एसओ महेंद्र मिश्र ने कहा कि तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। सोमवार को सुबह पांच बजे से फिर से तलाश कराई जाएगी। मौके पर तहसीलदार केशव प्रसाद, नायब तहसीलदार अमित सिंह सहित कई पुलिस कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।

परिवारों में छाया मातम, नदी किनारे ही मची चीख पुकार
दोनों युवकों के डूबने की खबर घर पहुंचते ही परिवार वाले नदी किनारे पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सभी भगवान से यही दुआ करते देखे गए किसी तरह उनकी जान बच जाए। लेकिन, शाम तक नहीं मिलने पर सब मायूस हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने किसी तरह से परिजनों को नदी तट से हटाकर घर पहुंचाया।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed