{"_id":"643be12f45933ed7ab05d515","slug":"woman-died-due-to-bullet-injury-husband-said-shot-himself-with-licensed-revolver-after-fight-in-gorakhpur-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोली लगने से महिला की मौत, पति बोला- लड़ाई के बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद किया शूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोली लगने से महिला की मौत, पति बोला- लड़ाई के बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद किया शूट
Sun, 16 Apr 2023 06:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 16 Apr 2023 06:02 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई होती रहती थी।
विज्ञापन
मृत महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की गोली लगने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के कनपटी पर गोली उसके घर में ही लगी। वहीं, इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने पति पर ही पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। जबकि, पति का कहना है कि आपसी विवाद के बाद नाराज होकर पत्नी ने घर में रखा लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल लिया और खुद अपनी कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
मामला चिलुआताल इलाके के काजीपुर गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सेंपल लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
हरपुर बुदहट इलाके के बिसरिया गांव की रहने वाली कनकलता (35) की शादी 11 साल पहले चिलुआताल इलाके के काजीपुर गांव में रुपेश सिंह से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। एक आठ साल और दूसरा नौ साल का बेटा है। रुपेश सिंह इलाके के बड़े किसान हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई होती रहती थी।