{"_id":"64a1c35646bc519e8109de48","slug":"two-buffaloes-died-due-to-electrocution-gorakhpur-news-c-227-1-sgkp1033-756-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: करंट की चपेट में आकर दो भैंस की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: करंट की चपेट में आकर दो भैंस की मौत
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के पिपरा फरदंग गांव के सीवान में रविवार को बिजली के पोल में करंट उतरने से चरने गई दो भैंस की पोल के संपर्क में आने से मौत हो गई। गांव निवासी बुधिराम यादव तथा धनंजय की भैंस रविवार दोपहर बाद सीवान में चरने गई थीं। चरवाहों के अनुसार चरने के दौरान दोनों गाभिन भैंसे दो अलग-अलग विद्युत पोलों के सपोर्ट के लिए लगाए गए स्टे तार के संपर्क में आ गईं, जिनमें करंट उतर रहा था।
ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल हरीश त्रिपाठी ने बताया कि गांव के बुधिराम व धनंजय के गाभिन भैंसों की विद्युत प्रवाहित हो रहे तारों के संपर्क में आने से मृत्यु हो गई है। ग्राम प्रधान आशुतोष पांडेय ने बताया कि पशु डॉक्टर को भी सूचना दी गई है। वह पीएम करेंगे, रिपोर्ट मिलने के पश्चात भैंस को दफनाया जाएगा। संवाद