फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two brothers who went to bathe in Ghaghra river drowned

Gorakhpur News: घाघरा नदी में नहाने गए दो सगे भाई डूबे

Sun, 14 May 2023 08:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
Two brothers who went to bathe in Ghaghra river drowned
आंबेडकरनगर के लिए विशेष---
विज्ञापन


- कम्हरिया घाट के पास हुई घटना, रिश्तेदार के दो लड़कों को ग्रामीणों ने बचाया
- आंबेडकरनगर जिले की पुलिस गोताखोरों की मदद से भाइयों की तलाश में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो

बेलघाट (गोरखपुर)। आंबेडकरनगर के कम्हरिया घाट पुल के पास रविवार को घाघरा नदी में नहाने गए दो सगे भाई समेत चार लड़के डूब गए। इनमें से दो काे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया। जबकि बेलघाट के रहने वाले दोनों भाइयाें का पता नहीं चल सका। गोताखोरों की मदद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, बेलघाट थाना क्षेत्र के मकरहा गांव निवासी सर्वानंद की पत्नी सरिता अपने दोनों बेटे सचिन गुप्ता (18) व अमित (16) के साथ कम्हरिया घाट के पास रविवार को कढ़ाई चढ़ाने गई थीं। इस दौरान रिश्तेदार आंबेडकर नगर जनपद के राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी विवेक गुप्ता (17) पुत्र अमरेश व शुभम (19) भी मिल गए।
विज्ञापन

चारों घाघरा नदी में स्नान करते समय डूबने लगे। शोर सुनकर स्थानीय लोग बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। विवेक व शुभम को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन सचिन एवं अमित का पता नहीं चला, वह गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बेलघाट पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल नदी उस पार कम्हरिया गांव की तरफ आंबेडकरनगर जनपद का है। विवेक व शुभम को जहांगीरगंज अस्पताल भेजा गया जबकि डूबे दोनों भाइयों की आंबेडकरनगर जनपद की पुलिस एवं गोताखोर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed