फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two brothers killed in Road accident at Sant kabir nagar

संतकबीनगर: सड़क पार करते समय हुआ हादसा, सगे भाइयों की मौत

Tue, 02 Jun 2020 04:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Jun 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Two brothers killed in Road accident at Sant kabir nagar
शव - फोटो : Social Media

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनी होटल के पास सोमवार की रात सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर गोरखपुर की ओर भाग निकला। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


डीघा निवासी पीड़ित पिता रामलाल ने बताया कि उसका 40 वर्षीय बड़ा बेटा अर्जुन और 35 वर्षीय बेटा विजय कई दिनों से डीघा बाईपास सोनी होटल के निकट प्रवासी मजदूरों को भोजन कराने के लिए चलाए जा रहे लंगर में काम रहे थे। सोमवार की रात करीब आठ बजे दोनों बेटे लंगर से भोजन करके घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


लंगर के सामने हाइवे को पार करते दौरान गोरखपुर की ओर जा रही कार ने उसके दोनों बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसके दोनों बेटे अर्जुन और विजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना के बाद चालक कार लेकर गोरखपुर की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पिता की मौत से तीन बेटियां हो गई बेसहारा

रामलाल ने बताया कि  बेटा उससे अलग रहकर कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। बेटे अर्जुन की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। उसके बेटे अर्जुन की तीन बेटियां 18 वर्षीय रंजना, 16 वर्षीय साधना और 14 वर्षीय आराधना है। अभी बड़ी पौत्री की भी शादी नहीं हो पाई है।

दूसरा बेटा भी बड़े भाई के परिवार की मदद करता था। कार चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाकर उसके दोनों बेटों को चपेट में लिया। जिससे दोनों बेटों की मौत हो गई। हादसे में दोनों बेटों की मौत से परिवार बेसहारा हो गया।

चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया कि कार चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। पीड़ित पिता की तहरीर पर कार चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed