फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two brother got corona positive in Gorakhpur City

गोरखपुर शहर में 2 सगे भाई समेत 6 मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 126

Fri, 05 Jun 2020 08:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Jun 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Two brother got corona positive in Gorakhpur City
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर के दिव्य नगर के दो सगे भाई गुरुवार की रात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों अपनी मां का इलाज कराने मुंबई गए थे। उनकी कोरोना जांच संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई), लखनऊ में हुई है। वहीं देर शाम कौड़ीराम के 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 126 हो गई है। 29 ठीक होकर घर जा चुके हैं। सात की मौत हो चुकी है। 90 का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि दिव्य नगर निवासी दोनों युवक सगे भाई हैं। इनकी उम्र 35 व 38 वर्ष है। 10 मार्च को वह अपनी मां का इलाज कराने  मुंबई गए थे। 18 मई को गोरखपुर लौटे। एक सप्ताह बाद छोटे भाई को बुखार हुआ तो मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाना शुरू किया। इसके बाद जिला अस्पताल गए। जांच के लिए नमूना भेजा गया तो निगेटिव आया।
विज्ञापन


तबीयत ज्यादा खराब होने पर छोटा भाई पीजीआई चला।जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद साथ गए बड़े भाई का भी सैंपल लिया गया, लेकिन रिपोर्ट आने के पहले वह घर के लिए चल दिया था। बीच रास्ते में उसे पता चला कि उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। वह घर आ गया। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पूरे मोहल्ले को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। उनके संपर्क वालों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed