फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two boy dead in road accident at santkabir nagar

गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाकर लौट रहे दो युवकों के साथ हुआ हादसा, मौत

Thu, 16 Jan 2020 01:16 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क,कांटे/संतकबीरनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क,कांटे/संतकबीरनगर। Published by: विजय जैन Updated Thu, 16 Jan 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
two boy dead in road accident at santkabir nagar
सड़क हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे बस्ती के दो युवकों की बुधवार को कांटे तिराहे के पास हुए हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ कांटे चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
विज्ञापन


कांटे चौकी प्रभारी मनोज पटेल ने बताया कि बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के चसना गांव निवासी 33 वर्षीय भरत उपाध्याय पुत्र गंगाराम उपाध्याय और सोनहा थाना क्षेत्र के थेरसम गांव निवासी 35 वर्षीय राज नारायण पांडेय उर्फ पुजारी पांडेय पुत्र राम जगत पांडेय गहरे दोस्त थे। बुधवार को दोनों एक ही बाइक से गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने गए थे। गोरखपुर से दोनों वापस लौट रहे थे। बाइक भरत उपाध्याय चला रहे थे, जबकि पीछे राज नारायण पांडेय बैठे हुए थे। चालक भरत उपाध्याय हेलमेट भी पहने थे। तीन बजे के करीब लोग कांटे तिराहे पर पहुंचे ही थे, उसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट भी टूट गया। मृतक राज नारायण का सिर बुरी तरह कुचल गया था, जबकि मृतक भरत उपाध्याय के भी सिर में चोट के निशान थे। सूचना के बाद दोनों के परिजन भी पहुंच गए। भरत उपाध्याय के परिजनों ने बताया कि वह पहले एबुलेंस चलाते थे, लेकिन बाद में काम छोड़ दिए थे। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed