{"_id":"6961600b237051f80c0395cc","slug":"two-bike-riders-injured-after-being-hit-by-a-bolero-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1192706-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के पास दुबौली गांव में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़हलगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर, बेलवा निवासी 20 वर्षीय रामू यादव पुत्र पन्ने लाल यादव और भटनीपार निवासी किशन यादव पुत्र संजय यादव रात करीब 8:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। संवाद