फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two arrested with 28 stolen mobile phones in Gorakhpur

CCTV से खुला था मामला: चोरी के 28 मोबाइल फोन के साथ दो दबोचे गए, काम आई पुलिस की सतर्कता

Wed, 05 Jul 2023 06:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jul 2023 06:23 PM IST
सार

 दुकानदार हरिद्वार सिंह ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला। आरोपियों की तस्वीर देखते ही पादरी बाजार चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने उन्हें पहचान लिया।

विज्ञापन
Two arrested with 28 stolen mobile phones in Gorakhpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में एक दुकान से चोरी के 28 मोबाइल फोन को 24 घंटे के भीतर पुलिस की सतर्कता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बरामद कर लिया गया। दरअसल, गश्त के दौरान दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। जांच में पता चला कि दोनों ने दुकान से मोबाइल फोन चुराए थे। आरोपियों के पास से पांच चाकू भी मिले हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान पादरीबाजार के सरस्वतीपुरम लेन नंबर एक निवासी केशर कुरैशी उर्फ सोनू और मोहद्दीपुर निवासी मेराज उर्फ राजा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह पुलिस को पादरी बाजार में मोबाइल की दुकान में चोरी की सूचना मिली थी। दुकानदार हरिद्वार सिंह ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला। आरोपियों की तस्वीर देखते ही पादरी बाजार चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने उन्हें पहचान लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बाढ़ का खतरा सिर पर: राप्ती-रोहिन के ठहराव पर न जाएं, अक्तूबर तक बरपाती है कहर

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार की रात में गश्त के दौरान यही दो युवक उन्हें घूमते मिले थे। तब चौकी इंचार्ज ने दोनों के आधार कार्ड का फोटो और मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था। जैसे ही उनकी तस्वीर दिखी, उन्होंने उनके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर ले लिया।

इसके बाद पुलिस जब पादरी बाजार स्थित उनके ठिकाने पर पहुंचे तो दोनों आपस में मोबाइल बांटकर एक मकान में सोते मिले गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 28 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed