फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two arrested, including director of Time City Multistate Cooperative Housing Society

12 लाख की ठगी का आरोप: पूर्व विधायक पर केस दर्ज, हाउसिंग सोसाइटी के निदेशक समेत दो गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two arrested, including director of Time City Multistate Cooperative Housing Society
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर छपिया निवासी राममिलन मौर्य से 12 लाख रुपये की ठगी के मामले में कैंट पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को क्षेत्र से टाइम सिटी मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के निदेशक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में पीड़ित ने कंपनी के चेयरमैन बस्ती के कप्तानगंज के पूर्व विधायक समेत कुल 14 आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखनऊ के गोयल इन्क्लेव चिनहट निवासी टाइम सिटी मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के निदेशक अरविंद कुमार पांडेय और वासुदेवनगर चिनहट निवासी बृजेश शुक्ला है। बृजेश मूलरूप से सुल्तानपुर के कादीपुर बाबू का पूरा का रहने वाला है।

विज्ञापन

राममिलन मौर्य ने बताया कि वर्ष 2010 में कंपनी और उससे जुड़ी संस्थाओं टाइम सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग लिमिटेड, रुपेश महेश्वरी एंड कंपनी व मिवान इंडस्ट्रीज के जरिये भूखंड बिक्री और विभिन्न डिपॉजिट योजनाएं चलाई गईं। कंपनी का मुख्यालय जानकीपुरम, लखनऊ और शाखा कार्यालय गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कबाड़ी मार्केट, कालेपुर में संचालित था।

उन्होंने बताया कि कंपनी के चेयरमैन और कप्तानगंज के पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश शुक्ला, दीपचंद शुक्ला व अन्य निदेशकों ने आरबीआई लाइसेंस और जमीन से संबंधित कथित फर्जी व फर्जी दस्तावेज दिखाकर निवेशकों को भरोसे में लिया। फिक्स डिपॉजिट, रेकरिंग डिपॉजिट और डेली डिपॉजिट योजनाओं के तहत छह वर्ष में रकम दोगुनी करने अथवा दोगुनी कीमत के विकसित भूखंड की रजिस्ट्री करने का वादा किया गया।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि कंपनी की जमा धनराशि को परिवार के सदस्यों के नाम फर्जी वाउचर तैयार कर नकद और बैंक खातों में ट्रांसफर कर गबन किया गया। गोरखपुर में सहयोगियों के नाम से जमीन खरीदने की बात भी सामने आई है।

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने अपने रुपये और प्लॉट की रजिस्ट्री की मांग की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में चेयरमैन समेत कंपनी के 14 अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया। भागे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे: योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट

इनको बनाया गया है आरोपी
पूर्व विधायक व कंपनी के चेयरमैन चंद्र प्रकाश शुक्ला, दीपचंद्र शुक्ला, निदेशक गुलाब चंद्र मौर्या, तृप्ति तिवारी, अरविंद कुमार पांडेय, गुलाम मुर्तजा, संतोश कुमार अग्रहरी, गौरव कन्नौजिया, जितेंद्र कुमार, विनय व कर्मचारी सत्यावती, मिथिलेश, रमेश चंद्र यादव, बृजेश शुक्ला समेत अन्य लोग आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed