फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two arrested for stealing money by giving drugs in Gorakhpur

Gorakhpur News: नशीला पदार्थ खिलाकर रुपये चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, पुलिस ने भिजवाया जेल

Mon, 05 Dec 2022 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Dec 2022 10:48 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि दोनों आरोपी अक्सर बैंकों के अगल बगल खड़े होकर यह देखते हैं कि कौन व्यक्ति रुपये लेकर जा रहा है। जैसे ही रुपये लेकर कोई व्यक्ति रिक्शे पर सवार होता है तो अवधेश रिक्शे पर सवार हो जाता है और नशीला पदार्थ खिलाकर या झपट्टा मारकर रुपये लेकर कूद जाता है।

विज्ञापन
Two arrested for stealing money by giving drugs in Gorakhpur
लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

रिक्शा पर सफर करने वाले यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को कैंट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 15 हजार रुपये, 80 ग्राम नशीला पाउडर बरामद कर किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान राजघाट के लाल डिग्गी निवासी राज किशोर व गोरखनाथ के जटेपुर निवासी अवधेश उर्फ गुड्डू के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि दोनों आरोपी अक्सर बैंकों के अगल बगल खड़े होकर यह देखते हैं कि कौन व्यक्ति रुपये लेकर जा रहा है।
विज्ञापन


जैसे ही रुपये लेकर कोई व्यक्ति रिक्शे पर सवार होता है तो अवधेश रिक्शे पर सवार हो जाता है और नशीला पदार्थ खिलाकर या झपट्टा मारकर रुपये लेकर कूद जाता है, जबकि दूसरा बाइक से रिक्शे के आगे पीछे रहता है, जैसे ही उसका साथी कूदता है तो वह बाइक पर बैठ जाता है और दोनों फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों से किए थे वारदात, सीसी टीवी फुटेज से पकड़े गए
इन लोगों ने इसी तरह की घटना 21 अक्तूबर 2022 को रामप्रीत प्रजापति निवासी मुंडेरा बाजार चौरीचौरा के साथ की थी। टाउनहाल से पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बीच रिक्शे से जा रहे रामप्रीत का 20 हजार रुपये अवधेश उर्फ गुड्डू ने निकाल लिया था। एक दिसंबर 2022 को अनुराग मद्धेशिया निवासी बेलवा खुर्द पोर्ट बेलवा कारखाना थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर से भी पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास 30 हजार रुपये निकाल लिया गया था।


दोनों घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुई थीं। पुलिस केस दर्ज कर सीसी टीवी फुटेज से पहचान कर दोनों को रविवार को बिस्मिल पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर पहले से ही पांच-पांच केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed