{"_id":"699cc1f08742e47b620ac522","slug":"two-arrested-for-molesting-aiims-doctor-after-chasing-her-for-15-km-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-1239482-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डेढ़ किलोमीटर पीछा कर एम्स की डॉक्टर से छेड़खानी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डेढ़ किलोमीटर पीछा कर एम्स की डॉक्टर से छेड़खानी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहद्दीपुर से स्कूटी से जा रहीं थीं रेजिडेंट डॉक्टर, बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी के साथ की नस्लीय टिप्पणी
नगालैंड की रहने वाली हैं पीड़िता, प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी से पहचान कर पुलिस ने देवरिया के दो युवकों को पकड़ा
तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटीं
गोरखपुर। एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर दुर्व्यवहार व छेड़खानी (बैड टच) की। मामला 22 फरवरी (रविवार) रात आठ बजे का है, जब वह स्कूटी से मोहद्दीपुर से एम्स जा रही थीं। रास्ते भर आरोपी उनसे दुर्व्यवहार करते रहे। नस्लीय टिप्पणी का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर देवरिया निवासी आरोपी सूरज गुप्ता और रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। उनके तीसरे साथी की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की पीड़ित डॉक्टर नगालैंड की रहने वाली हैं। एम्स के एक विभाग में परास्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। 22 फरवरी की रात करीब आठ बजे रेजिडेंट डॉक्टर मोहद्दीपुर स्थित एक माॅल से बाहर निकलीं। उसी दौरान तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया। पहले उन्हें घूरा फिर नस्लीय टिप्पणी करते हुए अपशब्द कहे। युवकों ने मॉल से एम्स गेट नंबर दो तक उनका पीछा किया। रास्ते भर छेड़खानी के साथ गाली-गलौज करते रहे। एम्स गेट के पास एक युवक ने शर्ट उतारकर अशोभनीय हरकत की और बैड टच किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी भाग गए।
गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्र है तीसरा आरोपी
मामला संज्ञान में आने के बाद एम्स थाने में पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कीं। पुलिस ने रविवार देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान देवरिया कोतवाली के उमानगर निवासी सूरज गुप्ता और इसी क्षेत्र के रामनाथ उत्तरी निवासी अमृत विश्वकर्मा के रूप में हुई। तीसरे साथी की तलाश जारी है। तीनों आरोपी छात्र बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीसरा आरोपी कैंट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। उसी से मिलने दोनों युवक आए थे और लौटते समय उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
एक्स पर किया पोस्ट, मुख्यमंत्री कार्यालय को किया टैग
रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन नाफोर्ड ने घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया है। संगठन ने इसे गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमले का मामला बताया। पोस्ट में कहा गया कि पूर्वोत्तर से होने के कारण डॉक्टर को नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। इससे उन्हें गहरा सदमा और अपमान महसूस हुआ।
क्या है नाफोर्ड
नाफोर्ड मुख्य रूप से रेजिडेंट डाक्टरों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए लड़ता है। यह महासंघ रेजिडेंट डाक्टरों के अधिकारों की सुरक्षा और बेहतर कार्य स्थितियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।
एम्स थाना में पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और दो को गिरफ्तार किया। तीसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया जाएगा।
- डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी