{"_id":"6531879735828771740d05aa","slug":"two-arrested-for-making-video-viral-with-weapons-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-342063-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: असलहा संग वीडियो वायरल करने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: असलहा संग वीडियो वायरल करने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले युवकों ने रंगबाजी के लिए बनाया था बीडीओ
- प्रापर्टी डीलर के जन्मदिन पर आयोजित की गई थी पार्टी, निरस्त होगा लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रापर्टी डीलिंग करने वाले युवकों ने रंगबाजी के लिए बनाए गए वीडियो को बुधवार को वायरल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
जांच में पता चला कि आरोपियों ने तीन साल पहले वीडियो को बनाया था, जिसे अब रंगबाजी में दोबारा जन्मदिन के दिन ही वायरल किया गया। पुलिस वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य दो युवकों की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है, जिसने अपना लाइसेंसी असलहा दिया था।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल इलाके के लहसड़ी भागलपुर निवासी सुधीर कुमार साहनी व बेलीपार के चिरिया निवासी राजू प्रसाद निषाद के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई व एएसपी मानुष पारिक ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि वीडियो को तीन साल पहले बनाया गया था। जिसे जन्मदिन पड़ने पर दोबारा वायरल किया गया है। असलहा बेलीपार के राजू प्रसाद निषाद का है, उसने अपने दोस्तों को दिया था। एसपी ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर सब जिला रहेला अपने गुरूर में बाकी रंगदारी चलेला गोरखपुर में... गाने के साथ वीडियो को वायरल किया गया।
बताया कि देर रात पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि असलहे के लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए पुलिस डीएम को रिपोर्ट भेजेगी, ताकि असलहा हमेशा के लिए जब्त किया जा सके।