{"_id":"6941b50faa268332090de54d","slug":"two-arrested-for-firing-shots-at-a-house-due-to-an-old-feud-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1167591-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में घर पर चढ़कर फायरिंग, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में घर पर चढ़कर फायरिंग, दो गिरफ्तार
Wed, 17 Dec 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
उरुवा बाजार। बेलघाट थाना क्षेत्र के टिकुलियाडाड़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक के घर पर चढ़कर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। घटना 14 दिसंबर की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित भीम गौंड के अनुसार, घटना के समय वह बच्चों के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के विशाल राय उर्फ रिकांशु राय और आशुतोष पांडेय बाइक से उनके घर पहुंचे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोप है कि विशाल के पास मौजूद तमंचे से आशुतोष ने फायरिंग कर दी। गोली नहीं लगने पर भीम बच गए। शोर सुनकर ग्रामीण जुटने लगे तो आरोपित धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बहादुरपुर अंडरपास के पास दोनों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर तमंचा और खोखा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।