{"_id":"6643c9d0065cb4c4a2011c24","slug":"two-arrested-for-cow-smuggling-two-accused-absconding-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-558380-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गो तस्करी करते दो गिरफ्तार, दो आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गो तस्करी करते दो गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। झंगहा इलाके में दो बाइक से आए गो तस्करों को मोतीराम अड्डा चौकी की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बिहार का तो दूसरा देवरिया का निवासी है। जबकि दो तस्कर भाग गए और उनकी बाइक व रस्सी पुलिस ने बरामद किया है।
पकड़े गए तस्करों की पहचान बिहार सिवान सरैया थाना कैथी गांव निवासी अलीशेर और देवरिया बघौचघाट बेलहम्मा गांव निवासी आदित्य प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मोतीराम अड्डा चौकी इंचार्ज अभय नारायण सिंह को सूचना मिली कि तरकुलहा मोड़ गहिरा के पास एक खेत में कुछ तस्कर पशुओं को हांक कर ले जा रहे हैं। पुलिस पहुंची तो चार युवक दिखे।
दो बाइक छोड़कर भाग गए जबकि दो पकड़े गए। पकड़े गए दोनों युवकों ने बताया कि वे यहां से पशुओं को हांक कर ले जाते हैं और उन्हें बिहार में बेचते हैं। दोनों ने फरार युवकों के बारे में बताया कि वे झंगहा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।