फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two and a half kilos of illegal gold missing and investigation started three sent to jail

फिर गरमाया हिंदी बाजार: गायब हुए ढाई किलो अवैध सोने और पिटाई की जांच शुरू, तीन को जेल भेजा

Sat, 01 Jul 2023 12:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Jul 2023 12:19 PM IST
सार

सराफा के यहां कर्मचारी किशन की मां ने कहा कि अगर पुलिस से उन्हें न्याय नहीं मिला तो तीन जुलाई को मुख्यमंत्री के दरबार में जाकर अपनी बात कहूंगी। अगर मेरा बेटा चोर है तो उस पर केस दर्ज करवाते और जेल भेज देते। लेकिन मोबाइल छीनने के बाद दोपहर से ही घर में जबरदस्ती बंद कर उसके साथ सभी ने मारपीट की।

विज्ञापन
Two and a half kilos of illegal gold missing and investigation started three sent to jail
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिंदी बाजार से एक सराफ के ढाई किलो अवैध सोने के गायब होने के बाद सराफ और उसके बेटे के हाथों एक कर्मचारी की कमरे में बंद करके पिटाई के आरोपों की जांच सीओ कोतवाली ने शुरू कर दी है। सीओ ने थाने से पूरी रिपोर्ट अपने पास मंगा ली है। बाजार में कई दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस अभी तक सोने का पता नहीं लगा पाई है। उधर, राजघाट एसओ ने किशन की मां के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में सराफ के रिश्तेदार जितेंद्र वर्मा, कर्मचारी शराफत अली और किशन मझवार को शांति भंग में चालान करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन


तुर्कमानपुर रावत पाठशाला के पास रहने वाले सराफ ने राजघाट थाना पुलिस को तहरीर देकर अपने दुकान के कर्मचारी पर आरोप लगाया है। तहरीर में लिखा है कि हिंदी बाजार के गोयल कटरा में उनकी दुकान है। 26 जून की रात में दुकान बंद होने के बाद उन्होंने कर्मचारी किशन मझवार को ढाई किलो सोना, बैग में रखकर अपने रिश्तेदार जितेंद्र वर्मा की घंटाघर स्थित दुकान में रखने के लिए भेजा। 28 जून की सुबह दुकान खुलने पर बसंतपुर, तकिया निवासी एक अन्य कर्मचारी शराफत अली को सोना लाने के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे बैग लेकर शराफत आया। खोलने पर चार डिब्बा सुरक्षित था, लेकिन एक डिब्बे में ढाई किलो सोने की जगह रुई भरी थी। पूछने पर तीनों लोग जानकारी से इनकार कर दिए। तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ राजघाट थाने में शांति भंग में पुलिस ने चालान कर दिया।

उधर, बृहस्पतिवार को किशन की मां सीता ने आरोप लगाया गया था कि सराफ और उसके बेटे ने किशन को कमरे में बंद कर पीटा था। बाद में उसकी थाने में भी पिटाई की गई। सोशल मीडिया पर यह आरोप तेजी से वायरल हुआ। अब इन आरोपों की जांच सीओ ने खुद शुरू की है।

न्याय नहीं मिला तो जाएंगे मुख्यमंत्री के पास
सराफा के यहां कर्मचारी किशन की मां ने कहा कि अगर पुलिस से उन्हें न्याय नहीं मिला तो तीन जुलाई को मुख्यमंत्री के दरबार में जाकर अपनी बात कहूंगी। अगर मेरा बेटा चोर है तो उस पर केस दर्ज करवाते और जेल भेज देते। लेकिन मोबाइल छीनने के बाद दोपहर से ही घर में जबरदस्ती बंद कर उसके साथ सभी ने मारपीट की। पुलिस मामले की जांच करे। उनका परिवार भी जांच में पूरी तरह सहयोग करेगा। सोना चोरी करने वाले को पुलिस पकड़ेगी तो मामला खुद खुल जाएगा।

 

Two and a half kilos of illegal gold missing and investigation started three sent to jail
सीता देवी और किशन मझवार। - फोटो : अमर उजाला।

सराफा व्यापारी ने कहा कि  किसी का अगर कोई सामान गुम होगा तो वह पूछताछ करेगा ही। हमने पहले पूछताछ की। जब आरोपी कर्मचारी ने कुछ नहीं बताया तो पुलिस को इसकी सूचना दे दी। अगर मारपीट करते तो तीनों में से क्या एक के साथ ही करते? आरोप पूरी तरह गलत है।

तीन युवकों पर सोना गायब करने का आरोप लगा है। इसकी जांच की जा रही है। मां के आरोपों की भी जांच की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -जगत कन्नौजिया, क्षेत्राधिकारी कोतवाली।

मामला बड़ा है, अभी तो कई और परतें उधड़ेंगी
डीआरआई के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने बताया कि मामला पूरी तरह साफ है। ढाई किलो सोने का मतलब है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये का माल गायब हुआ है। मामला गंभीर है। पुलिस को अन्य संबंधित विभाग जैसे, जीएसटी या अन्य एजेंसियों से सहयोग लेना चाहिए। अभी कई और परतें उधड़ेंगी, तभी सच सामने आएगा।

 

इन सवालों की जांच जरूरी

  • पांच डिब्बे आभूषण थे, तो इन डिब्बों में बंद ज्वेलरी के निर्माण होने की पर्ची और उसके बिल की जांच कर लें।
  • ज्वेलरी तैयार होने के बाद सभी पांचों डिब्बों में बंद आभूषणों पर बीआईएस का मार्का था? अगर था, तो आभूषणों पर एचयूआईडी का क्रमांक क्या था?
  • पांच डिब्बे में से एक डिब्बा गायब हुआ था तो क्या इनमें अन्य बचे चारों डिब्बों को जब्त कर उसके अंदर के आभूषणों की जांच कराई गई? जांच करने के लिए जीएसटी, हालमार्क सेंटर या बीआईएस से किसी ने संपर्क किया। क्योंकि अगर सोना गायब हो सकता है तो यह भी संभव है कि आभूषणों के डिब्बों को न बदल दिया गया हो?
  • पंजीकृत दुकान से इतनी बड़ी मात्रा में दूसरे दुकान पर आभूषण भेजने का कारण क्या था? जहां भेजा गया था, वहां से क्या इन सामानों की पहले से बुकिंग की गई थी?
  • व्यापारी के फर्म से निकले पांच डिब्बे सोने और गायब हुए डिब्बे का रिकार्ड जीएसटी पंजीकरण के अनुसार फर्म में था? डेढ़ करोड़ रुपये का सोना गायब होने पर जीएसटी का विभागीय नुकसान भी तो नुकसान होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed