फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused who were fleeing to Nepal after killing girlfriend's mother arrested

Gorakhpur News: प्रेमिका की मां की हत्या कर नेपाल भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2024 05:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Two accused who were fleeing to Nepal after killing girlfriend's mother arrested
गोरखपुर। दिल्ली में शुक्रवार को प्रेमिका की मां की हत्या कर नेपाल भाग रहे नाबालिग आरोपी और उसके एक साथी को क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया। इस दौरान घटना में शामिल आरोपी का बड़ा भाई चकमा देकर भाग निकला। तीनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। सूचना है कि जिस असलहे से महिला को गोली मारी गई है, वह फरार आरोपी के पास है। दिल्ली पुलिस के इनपुट पर महराजगंज पुलिस के साथ ही एसएसबी व सुरक्षा एजेंसी की टीम सोनौली व ठूठीबारी नेपाल सीमा पर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शादी से इंकार करने पर आरोपी ने अपने दाे साथियों के साथ प्रेमिका की मां की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने महेंद्र पार्क थाने में केस दर्ज किया है। घटना के बाद वह अपने साथियों के साथ नेपाल भागने के फिराक में था। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग मुख्य आरोपी अपने भाई अफताब और साथी के साथ नेपाल जाने के लिए बस से निकला है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी गोरखपुर-महराजगंज पुलिस के अधिकारियों के साथ ही एसएसबी को दी गई। दोपहर में रेलवे स्टेशन के पास बस से उतरे नाबालिग आरोपी व उसके साथी को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया। आफताब की तलाश चल रही है। मुख्य आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता है। इसी दौरान युवती से उसकी दोस्ती व जान पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed