{"_id":"60c0e17c43600a6f96734cdf","slug":"two-accused-who-tried-to-kill-youth-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: युवक की हत्या की कोशिश करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: युवक की हत्या की कोशिश करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Wed, 09 Jun 2021 09:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:12 PM IST
सार
गुलरिहा इलाके में सोमवार की रात हुई थी घटना, घायल का लखनऊ में चल रहा उपचार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर एक के सेवईं टोला निवासी गजेंद्र उर्फ गज्जू (26) की गला रेतकर हत्या की कोशिश करने के दो आरोपियों विशाल उर्फ माथुर (25) तथा अनिल (22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को न्यायालय में आरोपियों को पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर एक के सेवईं टोला निवासी उमाशंकर के बड़े पुत्र गजेंद्र ऊर्फ गज्जू सोमवार की शाम पड़ोस में आयोजित भंडारा में शामिल होने गए थे। देर रात कुछ युवकों के साथ शराब पीने के बाद दो युवकों के साथ वह नहर की तरफ निकल गए थे। जहां आरोपितों ने उनका गला रेत दिया और मरा समझ भाग निकले।
विज्ञापन
किसी तरह वह मानीराम टोले के समीप काली मंदिर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पत्नी गुलाबी ने गजेन्द्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गांव के विशाल उर्फ माथुर तथा अनिल के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई की है।
विज्ञापन