फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two accused arrested with bike and gun in gorakhpur

चेकिंग में पांच मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस संग दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2020 09:37 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 25 Jan 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
two accused arrested with bike and gun in gorakhpur
शहर से बाइक चोरी कर दूसरे जिले या देहात में बेचने वाले दो शातिर युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार उनकी निशानदेही से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। पूछताछ में पकड़े गए शहनवाज ने बताया कि प्रेमिका के शौक पूरे करने के चक्कर में वह चोरी करने लगा था। वह इसके पहले भी लूट के आरोप में जेल की जा चुका है।
विज्ञापन


शहनवाज के साथ संदीप को रामगढ़ताल पुलिस ने चिड़ियाघर के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा।
पकड़े गए आरोपित चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार निवासी आरफीन उर्फ शहनवाज और चौरीचौरा के वार्ड नंबर दस निवासी संदीप राजभर हैं। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दोनों अपने अन्य साथियों साथ मिलकर बाइक चोरी करते हैं। चोरी की बाइक से मिलने वाली रकम से उनका खर्च चलता है।
विज्ञापन

पूरा गैंग आरफीन के इशारे पर काम करता है, चोरी की गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर में घूमते हैं। चोरी की बाइक से ही दूसरी बाइक चोरी करते हैं। एसपी सिटी और सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि आरफीन उर्फ  शहनवाज कई बार लूट, चोरी, छिनैती में जेल जा चुका है। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड इस्तेमाल करता है।

उसके पास से बघाड़ के अजय सिंह के नाम का आधार कार्ड मिला। चौरीचौरा सहित कई थानों में आरफीन के खिलाफ  31 मामले दर्ज हैं। चौरीचौरा में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुल चुकी है। एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार की रात में चेकिंग के दौरान पुलिस को कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed