{"_id":"69eaba8bf855c3bc4a0a9ea6","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-utensils-worth-lakhs-from-warehouse-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1299445-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोदाम से लाखों के बर्तन चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोदाम से लाखों के बर्तन चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 24 Apr 2026 06:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
भगवानपुर। पीपीगंज पुलिस ने बुद्ध नगर स्थित गोदाम से लाखों के बर्तन चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान भारद्वाज नगर तिलकपुरवा निवासी इंद्रजीत जायसवाल और वार्ड नं0-1 आंबेडकरनगर निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है।
सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह के अनुसार, वार्ड नंबर 18 बुद्ध नगर निवासी पवन कसौरा का वार्ड नंबर एक आंबेडकरनगर में बर्तनों का गोदाम है। बुधवार रात आरोपियों ने गोदाम को निशाना बनाते हुए वहां से पीतल और स्टील के बर्तन सहित दो लाख रुपये कीमत का बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह के अनुसार, दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।